बिहार शरीफ में छठ घाटों का होगा सौंदर्यीकरण।नगर आयुक्त और मेयर ने किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नगर आयुक्त और नगर निगम की मेयर अनीता देवी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी छठ पूजा के मद्देनजर घाटों के सौंदर्यकरण और अन्य सुधारों की योजनाओं की जानकारी दी। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही इन घाटों के लिए टेंडर निकाले जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को उचित सुविधाएँ प्राप्त हो सकें।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ में छठ घाटों का होगा सौंदर्यीकरण।नगर आयुक्त और मेयर ने किया निरीक्षण 2भ्रमण के दौरान मेयर अनीता देवी ने वार्ड नंबर 51 के बड़ी तकिया कला गांव में स्थित पुरानी छठघाट का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहाँ गंदे पानी के प्रवेश को रोकने के लिए नाला निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

बिहार शरीफ में छठ घाटों का होगा सौंदर्यीकरण।नगर आयुक्त और मेयर ने किया निरीक्षण 3मेयर अनीता देवी ने कहा कि आज हमने इमादपुर और तकिया कला छठ घाट का निरीक्षण किया है। दोनों घाटों का सौंदर्यकरण जल्द ही कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो। यह स्पष्ट है कि नगर निगम इस बार छठ पूजा को लेकर गंभीर है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article