मधेपुरा जिला के इस पंचायत में जारी है सौंदर्यीकरण का काम, मुखिया ने…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड प्रखण्ड के टेमा भेला पंचायत में विकास कार्य जोड़ो पर है चल रहा है। पंचायत के मुखिया विजय कुमार विमल ने बताया कि पंचायत में मनरेगा योजना सहित अन्य योजना के मद से लगातार काम किया जा रहा है। गाँव के हर गली सड़क में मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग, ढलाई का कार्य किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

मुखिया ने बताया वर्तमान में पंचायत सरकार भवन से लेकर 15वीं वित्त से लगभग चौदह लाख के योजना से पीसीसी सड़क का ढलाई तथा सड़क किनारे नाला का निर्माण किया जा रहा है। पहले लोग पंचायत सरकार भवन तक जाने में जर्जर सड़क से गुजरना पड़ता था। लेकिन अब सड़क का ढलाई हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। वही पंचायत सरकार भवन परिसर में बारिश का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी होती थी। लेकिन नाला का निर्माण होने से बारिश का पानी नाला के द्वारा गड्ढे में चला जाता है।

मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ डीआईजी ने बताया कि आगामी दीपावली त्योहार को देखते हुए गांव के हर टोले मुहल्ले में बिजली के खंभे पर लगे लाइट को दुरुस्त कराया जाएगा ताकि गांव सुंदर दिखे। वहीं पंचायत सरकार भवन का रंग रोहन का कार्य संपन्न चुका है। जिसमे सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी तैयारी की जा रही है। आने वाले समय में पंचायत और चकाचक दिखेगा।

मधेपुरा से रजनीश रंजन 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article