बीहट: वार्ड 24 में 70 महिलाओं को मिला उज्ज्वला गैस का तोहफा, बीडीओ ने कहा- हर गरीब तक पहुँचे सरकारी योजना का लाभ

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट वार्ड संख्या 24 जागीर टोला स्थित वार्ड पार्षद आशा कुमारी के नेतृत्व में वार्ड संख्या 24 के करीब 70 महिलाओं के बीच मेसर्स दिनकर इंडेन गैस एजेंसी सिमरिया के प्रोपराइटर चन्द्रशेखर सिंह की देखरेख में गैस सिलेंडर, कनेक्शन, रेगुलेटर, चूल्हा का वितरण किया गया।इस अवसर पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ हर गरीब निसहाय लोगों तक पहुंचे। 

- Sponsored Ads-

वार्ड पार्षद आशा कुमारी के नेतृत्व में जो उज्ज्वला गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है।वो काबिले तारीफ है। वही नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए गैस सिलेंडर का उपयोग हर लोगों के जीवन में बेहतर होगा।हर महिलाओं को धूंआ से बचने का बेहतर साधन गैस सिलेंडर है। संचालन डा कुंदन कुमार ने किया।

बीहट: वार्ड 24 में 70 महिलाओं को मिला उज्ज्वला गैस का तोहफा, बीडीओ ने कहा- हर गरीब तक पहुँचे सरकारी योजना का लाभ 2इस अवसर पर पूर्व मुखिया चन्द्रशेखर सिंह, पूर्व सरपंच अमीत आनंद, श्याम नंदन सिंह कंपनी , राजीव कुमार गार्ड, रामविलास सिंह, सुनील झा, वार्ड पार्षद आशा कुमारी, अमीर यादव, शंकर साह, दिनेश झा, कुमोद कुमार, मुकेश कुमार मेंडिस, लाल बाबू, संतोष, रविशंकर, राजीव, टुनटुन, राजीव कुमार, विजय झा, चन्द्रशेखर सिंह, अजय कुमार सुड्डु, छोटू कुमार एवं रुपेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा गैस सिलेंडर का वितरण किया गया।

Share This Article