राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 50 वीं पुण्यतिथि पर किया गया माल्यार्पण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के जीरोमाइल गोलंबर स्थित दिनकर जी के आदमकद प्रतिमा एवं उनके पैतृक आवास सिमरिया पंचायत भवन स्थित एवं दिनकर जी के आवास सहित अन्य स्थानों पर बुधवार को महामानव राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 50 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया गया।

- Sponsored Ads-

राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 50 वीं पुण्यतिथि पर किया गया माल्यार्पण 2इस अवसर पर बेगूसराय के उप विकास आयुक्त सोमेश चंद्र माथुर, सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार, आइओसीएल के महाप्रबंधक प्रशांता कुमार नाथ,मंडल प्रमुख श्रीचंद्र त्रिपाठी,रिटेल एंड सेल्स के प्रबंधक हेम़त वारसनी,मुख्य महाप्रबंधक एचआर प्रशांत राउत,वरीय उपसमाहर्ता पुष्पा कुमारी, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ सूरजकांत, पंचायती राज पदाधिकारी रिमझिम गुड़िया, बीहट नगर परिषद लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार,सीडीपीओ पूनम कुमारी, जीरोमाइल ओपी प्रभारी चंदन कुमार, चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी सहित अन्य लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 50 वीं पुण्यतिथि पर किया गया माल्यार्पण 3उसके बाद सिमरिया पंचायत भवन एवं दिनकर आवास पर दिनकर जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण उप विकास आयुक्त सोमेश चन्द्र माथुर, सदर डीएसपी सुबोध कुमार, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ सूरज कान्त, पंचायती राज पदाधिकारी रिमझिम गुड़िया, सीडीपीओ पूनम कुमारी, सहित जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा,दिनकर पुस्तकालय अध्यक्ष विश्वंभर सिंह,प्रवीण प्रियदर्शी, रामनाथ सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article