वीरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

DNB Bharat Desk

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वीरपुर में आयोजित पांच दिवसीय मेला के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तीन स्थानों पर स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा पूजा पंडालों का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित किया गया है। यहां श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए बेगूसराय जिला समेत अन्य जिलों से भी पहुंच रहे हैं।

- Sponsored Ads-

सोमवार की संध्या भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। हरेक पूजा पंडाल में महिला-पुरुष पुलिस बल, चौकीदार व ग्राम रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है।

वीरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 2साथ ही जन प्रेरणा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव राजेश कुमार, विकास कुमार चौधरी, द ग्रेट यूथ सोसाइटी के अश्विनी कुमार, जितेंद्र कुमार, राजा कुमार, रितेश कुमार, जन सहयोग समिति के बिरजू शर्मा, संतोष कुमार, दिनेश पंडित, राकेश कुमार, वीरेंद्र हजारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा भी भीड़ को नियंत्रित करते देखा गय ।

Share This Article