रुपए के लिए दोस्त बना हत्यारा, महज 1500 रुपए के लिए दोस्त ने दोस्त की गला रेत की हत्या

DNB Bharat Desk

खगड़िया में 15 सौ रुपया के लिए दोस्त ने दोस्त की गला रेत कर की हत्या, परिजन ने लगाया आरोप। घटना खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र राको गांव का।

डीएनबी भारत डेस्क 

- Sponsored Ads-

खगड़िया जिला में मात्र 15 सौ रूपया को लेकर आपसी विवाद में दोस्त ने दोस्त का ही गला रेत कर हत्या कर दी। उक्त घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि 17 वर्षीय किशोर की उसके दोस्त ने हत्या कर दी। महज 15 सौ रूपया के लेनदेन को लेकर दोस्त ने ही युवक का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा दिया। मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान है। आरोपी फरार है। वहीं स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राको गांव का है। जहां वार्ड नं 10 निवासी बेचन तांती के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार का शव खेत से बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि खाना खाने के बाद दोस्त के घर जाने की बात कह कर मृतक युवक घर से निकला था। जो देर रात तक घर नहीं लौटा। देर रात घर नहीं आने पर परिजन युवक की खोजबीन में जुट लेकिन युवक का कोई अता पता नहीं मिला। अहले सुबह युवक का शव खेत में मिलने की सूचना परिजन को मिली।

वहीं मृतक अभिषेक के पिता ने दोस्त सौरभ पर आरोप लगाते हुए कहा कि महज 1500 रुपया के बदले 15 हजार मांग कर रहा था। इसी को लेकर उनके पुत्र की निर्मम हत्या उसके दोस्त ने की है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article