इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, नामांकन के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगो को जुटाने की गई अपील

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भवानंदपुर में सोमवार को इंडिया गठबंधन के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता राजद महासचिव अर्जुन यादव ने की। जबकि संचालन अजय झा ने किया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश राय 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। साथ ही उसी दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता आईटीआई मैदान बेगूसराय में सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने का निर्णय लिया गया।

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, नामांकन के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगो को जुटाने की गई अपील 2इसके अलावे बूथ कमिटी, पंचायत चुनाव अभियान समिति की तैयारी को ले विमर्श किया गया। मौके पर गठबंधन के सुरेश पासवान, अर्जुन चौधरी, शैलेन्द्र सिंह, उपेंद्र पासवान, मुकेश चौधरी, संजय पासवान, मेराज अंसारी आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article