जाप नेता राजू दानवीर नालंदा पहुंचकर श्री शिव शक्ति मंदिर सोमेश्वर धाम के प्रथम वर्षगांठ महोत्सव में लिया हिस्सा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

जन अधिकार पार्टी के युवा नेता राजू दानवीर रहुई प्रखंड के चिल्कीपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने श्री शिव शक्ति मंदिर सोमेश्वर धाम के प्रथम वर्षगांठ महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के युवा नेता राजू दानवीर ने इशारों इशारों में बाबा बागेश्वर और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी महाराज या साधु संत को हमेशा राजनीति से दूर रहना चाहिए, उन्हें राजनीति में प्रवेश नहीं करना चाहिए।

साधु संत को हर कोई पार्टी मानता है लेकिन अगर आप किसी एक पार्टी के लिए घूम घूम कर प्रचार-प्रसार करने का काम करेंगे तो जाहिर सी बात है कि दूसरा पार्टी नाराज हो जाएगा। बहुत सारे नेता शायद यह भूल जाते हैं कि कहाँ कब और क्या बोल रहे हैं लेकिन चर्चा में आने के लिए कुछ भी बोल जाते हैं ऐसे नेता और धर्म के ठेकेदार साधु-सतों से समाज को बचने की जरूरत है।

- Sponsored Ads-

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article