आगामी लोक सभा चुनाव में विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा ही नही है जिसको लेकर वो जनता के बीच में जाकर वोट मांगे – जीवन कुमार

DNB Bharat Desk

 

बिहार में केंद्र सरकार के दस वर्षों में कार्यों के उपलब्धि से बिहार की जनता काफी उत्साहित है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा एमएलसी जीवन कुमार ने बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के समर्थित भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में सघन दौरा कर मतदाताओं के बीच में बैठक एवं जनसंपर्क कर वोट मांगा। भाजपा एमएलसी जीवन कुमार ने बताया की लोकसभा चुनाव को लेकर मैं बिहार के लगभग सभी सीटों पर दौरा कर रहा हूं ।

- Sponsored Ads-

एनडीए के पक्ष में जो लहर पूरे बिहार में चल रही है इससे ऐसा प्रतीत होता है की चार जून को बिहार 40 के 40 लोकसभा सीट जीतकर मोदी जी के झोली में डालेगी।उन्होंने बताया की बिहार में केंद्र सरकार के दस वर्षों में कार्यों के उपलब्धि से बिहार की जनता काफी उत्साहित है।दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो काम किया है वह इतिहास में भारत के किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया।विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा ही नही है जिसको लेकर वो जनता के बीच में जाकर वोट मांगे।

आगामी लोक सभा चुनाव में विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा ही नही है जिसको लेकर वो जनता के बीच में जाकर वोट मांगे – जीवन कुमार 2विपक्ष  मुद्दा विहीन है।केंद्र की मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए अनेकों योजनाओं का लाभ आम जन मानस तक पहुंचाया है।चाहे उज्जवला योजना हो, हर घर नल का जल,हर घर राशन , शौचालय, पीएम आवास योजना, मुद्रा लोन, विश्वकर्मा योजना , आयुष्मान योजना, जनधन खाता,सहित अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्गों को लाभ मिल रहा है।

आगामी लोक सभा चुनाव में विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा ही नही है जिसको लेकर वो जनता के बीच में जाकर वोट मांगे – जीवन कुमार 3वहीं धार्मिक मामले में 500 वर्षों से विवादित राम मंदिर का निर्माण करवाकर राम लला को भव्य मंदिर में स्थापित करवाया। काशी विश्वनाथ कारिडोर, उज्जैन महाकाल कारिडोर, विंध्याचल कारिडोर सहित अनेकों मंदिरों का जीर्णोधार करवाया है। मौके पर अरुण साह, कृष्णनंदन सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,अनूप कुमार,पिंटू पोद्दार सहित अन्य लोग थे

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article