नालंदा: श्रवण कुमार का महागठबंधन पर तीखा वार, महागठबंधन सत्ता का सौदा, जनता का नहीं, कुर्सी की लड़ाई में उलझा महागठबंधन

DNB Bharat Desk

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन स्वार्थ और सत्ता की लालसा के लिए बना है, जहां मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर आपसी होड़ मची हुई है।

- Sponsored Ads-

मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है, लेकिन महागठबंधन के नेता उसे दरकिनार कर महागठबंधन सत्ता के स्वार्थ के लिए बना है। वहां मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री की कुर्सी की होड़ लगी है, जबकि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है।

नालंदा: श्रवण कुमार का महागठबंधन पर तीखा वार, महागठबंधन सत्ता का सौदा, जनता का नहीं, कुर्सी की लड़ाई में उलझा महागठबंधन 2नीतीश सरकार में बिहार ने हर क्षेत्र में तरक्की की है।अपनी महत्वाकांक्षा में उलझे हैं। श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि बिहार में नीतीश सरकार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास का काम हुआ है, जबकि विपक्ष सिर्फ बयानबाज़ी में व्यस्त है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज गांव से लेकर शहर तक विकास की गूंज सुनाई दे रही है।

Share This Article