प्रधानमंत्री मोदी ने हर क्षेत्र में विकास के साथ-साथ किया पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा:-गिरिराज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों के अपने कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास का काम किया है। उन्होंने अपना जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वहीं पूरे विश्व में भारत का सिर ऊंचा किया है। यह बातें केंद्रीय मंत्री व सांसद गिरिराज सिंह ने कही। बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर गांव में रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर गरीब व्यक्ति को पांच किलो अनाज मुफ्त में दे रही है।

- Sponsored Ads-

उन्हें कम कीमत पर रसोई गैस उपलब्ध कराया जा रहा है। हर घर में शौचालय बनवा दिया गया है। गरीब रोगियों के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। किसानों को कृषि सम्मान योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बेगुसराय के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महागठबन्धन ठगबन्धन है जो परिवार वाद की राजनीति कर अपना उल्लू सीधा कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हर क्षेत्र में विकास के साथ-साथ किया पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा:-गिरिराज 2श्री सिंह ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ही नरेंद्र मोदी का परिवार है। श्री सिंह ने आगामी 19अप्रैल को अपने नामांकन कार्यक्रम में आने की अपील एनडीए के कार्यकर्ताओं से की। बैठक की अध्यक्षता जद यू के प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने की जबकि मंच का संचालन बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष हरेराम सिंह ने किया।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार कुशवाहा, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, हम के जिलाध्यक्ष पियूष कुमार, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, श्याम बिहारी वर्मा, जदयू नेता मो अखलाक, अजय कुमार, विकास कुशवाहा, तरुण कुमार रौशन, गोपाल पासवान, उपेन्द्र सहनी, कुंदन झा, टिंकु राय आदि मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article