तेजस्वी जनता का विश्वास जीतने चले हैं जबकि लोग यह बात समझ रहे है कि वह सिर्फ परिवार बाद को बढ़ावा देने की यात्रा पर निकले हुए हैं:- गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-एक तरफ जहां अबू धाबी में सनातन का भी सम्मान किया जा रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अबु धाबी के प्रेसिडेंट को गले लगाया। लेकिन अब यही सवाल ओवैसी जैसे लोग उठा रहे हैं तो उनको सोचना चाहिए की ओवैसी जैसे लोग सिर्फ जहर फैलाने का एवं सनातन के विरोध करने का तथा देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

और दूसरी ओर गले लगाने की भी मांग कर रहे हैं, दोनों बातें एक साथ संभव नहीं हो सकती। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों के पूछे जाने पर कही। दरअसल अबू धाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के प्रेसिडेंट को गले लगाया था और इसको लेकर ओवैसी ने सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया था कि कभी प्रधानमंत्री हम लोगों को भी गले लगा कर देखें।

तेजस्वी जनता का विश्वास जीतने चले हैं जबकि लोग यह बात समझ रहे है कि वह सिर्फ परिवार बाद को बढ़ावा देने की यात्रा पर निकले हुए हैं:- गिरिराज सिंह 2दूसरी और गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी कमियों को देखें और ना की भारतीय जनता पार्टी पर आरोप ना लगाए और उन्हें कानून के साथ चलना चाहिए। दरअसल प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार विपक्षी पार्टियों और नेताओं के पीछे ईडी एवं सीबीआई जैसी संस्थाओं को लगाकर जनादेश को कुचलने का काम कर रही है ।वहीं धनादेश को बढ़ाने की भी कोशिश कर रही है। पार्टियों को तोड़ा जा रहा है और विपक्ष को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने उक्त बातें कही हैं। दूसरी ओर तेजस्वी की विश्वास यात्रा पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आज सत्ता से अलग होने के बाद तेजस्वी जनता का विश्वास जीतने चले हैं जबकि लोग यह बात समझ रहे है कि वह सिर्फ परिवार बाद को बढ़ावा देने की यात्रा पर निकले हुए हैं। आने वाले चुनाव में जनता इसका समूल जवाब देगी।

वहीं उन्होंने अखिलेश यादव एवं कांग्रेस के एलायंस के संबंध में कहा कि ऐसे गठबंधन से कुछ भी होने वाला नहीं है पूर्व में भी इस तरह की गठबंधन सामने आ चुकी है लेकिन भारत की जनता का लगाव नरेंद्र मोदी से जुड़ चुका है और नरेंद्र मोदी को ही भारत की जनता प्रधानमंत्री के रूप में देखती है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article