नालंदा में मनाया गया राजद का 28वां स्थापना दिवस

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

 

नालंदा जिला राजद कार्यालय बड़ी पहाड़ी बिहारशरीफ में राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, राजद युवाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि आज ही के दिन 5 जुलाई 1997 को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितिवश दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल का निर्माण किया।

- Sponsored Ads-

उस समय से लागातार राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के मार्गदर्शन एवं यूथ आईकॉन बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल निरंतर अपना विस्तार देश स्तर पर कर रहा है। विगत 28 वर्षों में देश की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल लगातार गरीबों और वंचितों की लड़ाई लड़ने का काम किया है। राजद नेताओं ने कहा कि देश आज संक्रमण काल के दौरा से गुजर रहा है।

वैसी परस्थिति में हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के नीति और संकल्प को जन जन तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।आज स्थापना दिवस के मौके पर उपस्थित सभी कार्यकत्ताओं ने संकल्प लिया इस निकम्मी डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और 2025 में तेजश्वी यादव को बिहार की गद्दी पर बिठाने का काम करेगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article