बछवाड़ा में आदमखोर कूत्तों की झुंड ने फिर एक महिला को नोचकर किया घायल, इलाकें में दहशत का माहौल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में विभिन्न पंचायत के बहियारो में आदमखोर कुत्ते का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।रविवार की सुबह रानी एक पंचायत के बहियार में आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर फिर एक महिला को नोच नोच कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को ईलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल महिला को बेहतर ईलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।बछवाड़ा में आदमखोर कूत्तों की झुंड ने फिर एक महिला को नोचकर किया घायल, इलाकें में दहशत का माहौल 2 घायल महिला की पहचान रानी एक पंचायत के लक्ष्मी धाम वार्ड संख्या 13 निवासी राम पवित्रर ठाकुर की 50 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला रानी एक पंचायत के बहियार स्थित खेत में काम करने के लिए गयी थी। वही बगल के खेत में लगी फसल में छुपकर पांच से छः: की संख्या में आवारा कुत्तो के झुंड बैठा,अचानक महिला के पीछे से हमला कर दिया, साथ में काम कर रही दूसरी महिला के द्वारा बचाव करते हुए जोर जोर से हल्ला करने लगा। महिला द्वारा हल्ला किये जाने पर आस पास के खेत में काम कर रहे लोग जमा हो गये। जिसके बाद किसी तरह उन आवारा कुत्तों को लाठी डंडों से भगाया गया। वही ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को ईलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां डॉ ने बेहतर ईलाज के लिए बेगूसराय अस्पातल भेज दिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Share This Article