नालंदा: घरेलू विवाद में युवक ने पोखर में लगाई छलांग, युवक की खोजबीन जारी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के खासगंज मोहल्ले के मस्जिद के पास घरेलू विवाद में युवक ने पोखर में छलांग लगा दी। मौके पर खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तब जाकर इसकी जानकारी आसपास के लोगों पर हुई।

नालंदा: घरेलू विवाद में युवक ने पोखर में लगाई छलांग, युवक की खोजबीन जारी 2दलदली पोखर में जलकुंभी होने के कारण रेस्क्यू टीम को युवक की तलाश करने में काफी कठिनाई हो रही है। पटना से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है जिसके द्वारा पोखर में छलांग लगाए हुए युवक की तलाश की जाएगी। वहीं घटना के बाद परिवार काफी सदमे में है।

नालंदा: घरेलू विवाद में युवक ने पोखर में लगाई छलांग, युवक की खोजबीन जारी 3बताया जाता है कि युवक नशे का आदी था और इसी विवाद को लेकर घर में परिजनों में कहासुनी हुई थी। फिलहाल स्थानीय स्तर पर पुलिस की मदद से युवक की खोजबीन की जा रही है।

Share This Article