वीरपुर में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद मनाया जाएगा छठ्ठी,समारोह आज

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में ऐतिहासिक धर्ती वीरपुर में तीन पुजा समितियों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पांच दिवसीय मेला का आयोजन जनप्रेरना समिति,द ग्रेट यूथ सोसायटी, जनसहयोग पुजा समिति के द्वारा किया गया है।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर जनप्रेरना समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव राजेश कुमार,द ग्रेट यूथ सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, रीतेश कुमार, अनिकेत कुमार, अश्विनी कुमार,जन सहयोग पुजा समिति के अध्यक्ष विरजू शर्मा, विरेंद्र हजारी, दिनेश पंडित, राकेश कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने बताया कि 9 सितंबर बुधवार को देर रात लगभग 9 बजे में भगवान श्रीकृष्ण के छट्ठी महोत्सव को आकर्षक व धुम धाम से मनाया जाएगा।

वीरपुर में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद मनाया जाएगा छठ्ठी,समारोह आज 2उक्त समितियों के सदस्यों ने यह भी बताया कि वीरपुर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हिंदू मुस्लिम की एकता और अखंडता को अछुन्न रखते हुए मिल जुलकर वर्षों से मनाते आ रहे हैं।10 सितंबर को विधीवत पुजा अर्चना के वाद नगर भ्रमण भगवान श्रीकृष्ण को कराते हुए वलान नदी में उन्हें प्रवाहित किया जाएगा।

वीरपुर में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद मनाया जाएगा छठ्ठी,समारोह आज 3पुजा समितियों से यह भी बताया कि इस बार मेला में बेगूसराय जिला के अलावे खगरीया समस्तीपुर, दरभंगा,भोजपुर, पटना आदि जिलों से श्रद्धालु दर्शन करने आए हुए हैं। मेला आयोजकों ने यह भी बताया कि समिति सदस्यों के अलावे प्रशासन सहित ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Share This Article