कला से सर्वांगीण विकास होती है, इसलिए कला से सभी को जुड़ना चाहिए – श्याम कुमार सहनी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-


राजकीय कल्पवास मेला में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट के कलाकारों के द्वारा बेहतरीन संगीतमय भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झुमने पर मजबुर कर दिया। मिली जानकारी अनुसार बीते शाम कल्पवास मेला में कलाकारों में मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य अशोक कुमार पासवान एवं शिष्याएं निशु कुमारी, कविता, माधुरी, प्राची, अनुराधा, वंदना ने स्वागत गान, सत्यम शिवम सुन्दरम्, कर रहे स्वागतम, गणेश वन्दना,गंगा गीत की प्रस्तुति दी साथ ही ज्योति,ममता, अनुराधा,सुहानी,जिज्ञासा आदि कलाकारों ने अपनो सुरों से श्रोताओं के चित को रंजित किया।

तबले पर संगत कर रहे विरेन्द्र कुमार, ढोलक पर ओभरसीयल राय ने कलाकारों का बेहतरीन संगत किया। गीत के उपरांत राधा और प्रिया कुमारी ने कृष्ण लीला नृत्य की प्रस्तुति दी। मंच व्यवस्था एवं संचालन में रामसुंदर गाँधी तथा सहयोगी के रूप में मनोज कुमार, राधाकांत पाठक, मनीष कौशिक एवं विजय कुमार रहे थे।

कला से सर्वांगीण विकास होती है, इसलिए कला से सभी को जुड़ना चाहिए - श्याम कुमार सहनी 2मौके पर मौजूद जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार साहनी ने सभी कलाकारों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया साथ ही सभी कलाकारों को हौसला बढाते हुए कहा कि कला से सर्वांगीण विकास होती है। इसलिए कला से सभी को जुड़ना चाहिए। बताते चलें कि राजकीय कल्पवास मेला में विगत 07 अक्टूबर से 1-2 दिन के अंतराल जिला प्रशासन की ओर से संध्या को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article