खोदावंदपुर में युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम, डूब कर हुई थी मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

गुरुवार की दोपहर डूबने से हुई मौत मामले में खोदावंदपुर पुलिस ने मृतक चंद्रशेखर पासवान के शव को परिजन को सौंप दिया। मृतक का दाह संस्कार शुक्रवार की सुबह मेघौल गांव स्थिति बूढी गंडक नदी के तट पर कर दिया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र ने दिया। बताते चलें कि मलमल्ला निवासी चंद्रशेखर पासवान की डूबने से मौत हुई थी। उस वक्त जब वह अपने गांव के पास ही बहियार स्थित एक तालाब में फसलों का पटवन के लिए पंप सेट का सेक्शन पाइप जोड़ रहे थे।

- Sponsored Ads-

सेक्शन पाइप को पंप सेट से जोड़ने के क्रम में वह फिसल कर तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर जब चंद्रशेखर घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन करना शुरू की। बाद में तालाब में उनका शव पाया गया तो शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के परिजन द्वारा अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन सूचना स्थानीय थाना एवं अंचल अधिकारी को दी गई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इधर स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत पीड़ित परिजन को आर्थिक सहयोग किया तथा आगे भी आपदा के तहत सरकार से मुआवजा दिलवाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

खोदावंदपुर से गौतम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article