बेगूसराय में धू धू कर जल गई घर के समीप खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार, गाड़ी मालिक ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया प्राथमिकी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार धू धू कर जल गई और लोग देखते रह गए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की गाड़ी में आग कैसे लगी है। लेकिन गाड़ी घर के समीप खड़ी थी और देर रात्रि की घटना है इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने डिजायर को आग के हवाले कर दिया।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज निवासी दिलीप महतो की है। बताया जा रहा है कि बीती रात तकरीबन 1:00 बजे तक लोग उस जगह पर मौजूद थे और जब लोग सोने चले गए तो असामाजिक तत्वों के द्वारा गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। बाद में मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्विफ्ट डिजायर पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फिलहाल गाड़ी के मालिक के द्वारा नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article