खोदावंदपुर के कामगार मजदुर की मेघालय में हुई संदेहास्पद मौत, परिजनो में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर के एक मजदूर की मेघालय में संदेहास्पद मौत हो गयी । मृतक मजदूर बाड़ा पंचायत के तेतराही वार्ड 11 निवासी विष्णुदेव महतो का 45 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार महतो है । मौत की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया । स्वजनों ने बताया कि गरीबी से बदहाल संतोष अपने परिवार के भरण पोषण हेतु जीवकोपार्जन करने मेघालय गया था ।
जहां शिलांग शहर में रहकर मजदूरी करता था । गत 19 नमम्बर को अचानक उसकी तबियत बिगड़ जाने से मौत हो गयी । मृतक अपने पीछे पत्नी रूबी देवी , पुत्र सुमन्त कुमार एवं पुत्री सुभानी प्रिया को छोड़ गया है । पति की मौत से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है । स्थानीय मुखिया बेबी देवी , पूर्व मुखिया टिंकू राय , राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. जियाउर्रहमान उर्फ शैफी , ने शोक संतप्त स्वजनों से मिलकर ढाढस बंधाया और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है । स्थानीय मुखिया बेबी देवी ने घटना का पुष्टि किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article