बिहार में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी, मुजफ्फरपुर में पुलिस ने किया डेढ़ करोड़ का शराब जब्त

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

एक तरफ बिहार के सारण में जहरीली शराब पीने से 50 से भी अधिक लोगों की मौत हो गई जिसके बाद पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल काफी तेज है। सारण में जहरीली शराब से मौत के बाद बिहार के विधानसभा से लेकर लोकसभा तक में हंगामा हो रहा है वहीं राज्य के दूसरे जिले की पुलिस भी चौकन्ना दिखाई दे रही है। सारण से जहरीली शराब सेवन से मौत की खबरों के बीच मुजफ्फरपुर पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य की शराब को जब्त किया है। ये शराब एक ट्रक में बने तहखाने से पुलिस ने बरामद की है।

- Sponsored Ads-

मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला के मनियारी थाना क्षेत्र के भुजंगी चौक के समीप वाहन जांच के क्रम में ये शराब जब्त की। बताया जाता है जब्त शराब को समस्तीपुर भेजा जा रहा था। ट्रक से जब्त शराब के साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है।

मनियारी थाना के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्त में लिए गए ट्रक चालक पंजाब का है, उसने पूछताछ में बताया कि ट्रक के तेल और किराया के अलावा उसे दस हजार रुपए दिए गए थे और उसे यह शराब समस्तीपुर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि जब्त शराब हरियाणा निर्मित है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article