खगड़िया जिला के खीराडीह गांव के ब्युटी हत्याकांड मामले पर पुलिसिया पहल से नाराज़ परिजन लगा रहे है थाना का चक्कर,नहीं मिल रही है न्याय

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खीराडीह गांव में गांव के हीं प्रेमी प्रेमिका के बीच प्रेम प्रसंग मामले में पुलिसिया पहल से नाराज़ परिजन लगा रहे थाना का चक्कर, नहीं मिल रही न्याय। मालूम हो कि बीते 2 मार्च की देर रात को खीराडीह गांव निवासी दिनेश पासवान की पुत्री ब्यूटी कुमारी अपने गांव के हीं हीरामन पासवान के पुत्र प्रिंसिपल कुमार उक्त दोनों प्रेमी प्रेमिका प्रेम प्रसंग में अपने घर से फरार हो गए थे।

- Sponsored Ads-

खगड़िया जिला के खीराडीह गांव के ब्युटी हत्याकांड मामले पर पुलिसिया पहल से नाराज़ परिजन लगा रहे है थाना का चक्कर,नहीं मिल रही है न्याय 2इसके पश्चात उन्होंने अपनी रजामंदी से एक दूसरे के साथ शादी भी रचाई, जिसका साक्ष्य के तौर पर फोटो और वीडियो भी खुद से वायरल किया। वही मामले में प्रेमिका के भाई मोनू कुमार ने लिखित शिकायत कर बीते 23 मार्च को प्रेमी प्रिंसिपल कुमार समेत घर के अन्य परिजनों की मिलीभगत से हत्या कर दिए जाने की बात बताई है।

खगड़िया जिला के खीराडीह गांव के ब्युटी हत्याकांड मामले पर पुलिसिया पहल से नाराज़ परिजन लगा रहे है थाना का चक्कर,नहीं मिल रही है न्याय 3बहरहाल उक्त घटनाक्रम में परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा जांच पड़ताल के उपरांत मामले में संलिप्त प्रेमी व अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज भी कर लिया है। सोमवार दोपहर परबत्ता थाना में चक्कर लगा रहे प्रेमिका के भाई सोनू कुमार, मोनू कुमार समेत दर्जन की संख्या में परिजन थाना पहुंचे और मामले में तेजी ला सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग किया।

खगड़िया जिला के खीराडीह गांव के ब्युटी हत्याकांड मामले पर पुलिसिया पहल से नाराज़ परिजन लगा रहे है थाना का चक्कर,नहीं मिल रही है न्याय 4इधर प्रेमी पक्ष प्रिंसिपल कुमार समेत अन्य परिजन का कहना मानिए तो प्रेमिका किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गई थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि मामले में पीड़िता के भाई द्वारा लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बहरहाल जिला प्रशासन के आदेशानुसार अग्रिम पहल की जाएगी।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article