होली पर्व के बीच हिलसा विधायक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली छात्रा सना कुमारी को अंग वस्त्र और दायरे देकर किया सम्मानित, छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की किया कामना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बिहार राज्य में चौथा स्थान लाने वाली छात्रा सना कुमारी को सम्मानित किया। सना कुमारी हिलसा विधानसभा क्षेत्र के कराय परसुराय प्रखंड के अगारपर गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में 475 अंक प्राप्त किए हैं।

- Sponsored Ads-

होली पर्व के बीच हिलसा विधायक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली छात्रा सना कुमारी को अंग वस्त्र और दायरे देकर किया सम्मानित, छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की किया कामना 2विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने साना कुमारी के घर पहुंचकर उन्हें अंग वस्त्र और डायरी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सना कुमारी की मेहनत और लगन की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सना कुमारी की उपलब्धि पूरे हिलसा विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

होली पर्व के बीच हिलसा विधायक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली छात्रा सना कुमारी को अंग वस्त्र और दायरे देकर किया सम्मानित, छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की किया कामना 3उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं भी दीं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भी साना कुमारी जैसी प्रतिभाशाली छात्राओं की हर संभव मदद करेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article