मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जिला समाहरणालय समस्तीपुर में एक विशेष कार्यक्रम किया गया आयोजित

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरण आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जिला समाहरणालय, समस्तीपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा 25 लाख लाभार्थियों के खातों में रोजगार हेतु ₹10,000 की राशि डी.बी.टी. (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से अंतरण की गई। इस कार्यक्रम का प्रसारण ब्रॉडकास्टिंग के माध्यम से जिले भर में देखा गया।

- Sponsored Ads-

समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस अवसर पर समस्तीपुर जिले की एक करोड़वीं लाभार्थी दीदी अंजू कुमारी, पति मिंटू कुमार यादव, कमल जीविका महिला स्वयं सहायता समूह (ग्राम – सुपौल, प्रखंड उजियारपुर) से थीं। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। अपने संवाद में उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभों के बारे में बताया, जिसकी सराहना स्वयं माननीय मुख्यमंत्री ने की।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जिला समाहरणालय समस्तीपुर में एक विशेष कार्यक्रम किया गया आयोजित 2माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि इस योजना से प्राप्त राशि से महिलाएं अपना रोजगार प्रारंभ करेंगी। रोजगार शुरू करने के उपरांत आकलन के अनुसार उन्हें दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा, जीविका के डीपीएम श्री विक्रांत शंकर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।अब तक समस्तीपुर जिले के द्वारा कुल 4,31,317 महिलाओं को 10-10 हजार की राशि अंतरण की गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 4,01,125 एवं शहरी क्षेत्र की 30,193 महिला सदस्य शामिल हैं। इसी सन्दर्भ में आज समस्तीपुर जिले द्वारा लगभग 70 हजार से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते में राशी अंतरण की गई।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जिला समाहरणालय समस्तीपुर में एक विशेष कार्यक्रम किया गया आयोजित 3महिलाएं इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग स्वरोजगार शुरू करने में कर रही हैं। इससे उन्हें आय का साधन प्राप्त होगा तथा गरिमा के साथ जीवन जीने में सहायता मिलेगी। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। आज का यह कार्यक्रम जिले के सभी 20 प्रखंडों, 69 संकुल स्तरीय संघों एवं 3,445 ग्राम संगठनों में भी दिखाया गया, जिसमें कुल 2,61,925 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन, टैब आदि माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ीं।मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में जागरूकता वाहन के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन वाहनों में लगे स्क्रीन पर ऑडियो-वीडियो फिल्म दिखाकर महिलाओं को योजना की जानकारी दी जा रही है ताकि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article