अनियंत्रित बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला घायल,निजी अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज

DNB Bharat Desk
बेगूसराय में पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के बेगूसराय-संजात पथ पर फुलकारी व लतराही के बीच  बी आर 09AL 4473 अनियंत्रित बाइक सवार ने एक 61 वर्षीय महिला को जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को अस्थानिय लोगों व परिजनों के सहयोग से लाखों स्थित क्रेस्ट हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

- Sponsored Ads-

घायल महिला की पहचान फुलकारी वार्ड नं 4 के मोहम्मद नूर हसन के 61 वर्षीय पत्नी शाहिदा खातुन के रूप में किया गया है। घटना को लेकर घायल शाहिदा खातुन के पति मोहम्मद नूर हसन ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर अपने ही ग्रामीण मोहम्मद बेलाल के पुत्र मोहम्मद समीर पर अनियंत्रित बाइक चलाते हुए बाइक बी आर 09 AL 4473 से धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

अनियंत्रित बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला घायल,निजी अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज 2इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article