युवाओं में प्रथम वार वोट गिराने को लेकर उत्साह, मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को तैयार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। बेगूसराय जिला में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान चौथे चरण में आगामी 13 मई की निर्धारित है। खोदावंदपुर प्रखंड के दर्जनों युवक एवं युवतियां जो 18 वर्ष का आयु प्राप्त कर चुके हैं। अबतक जिनका नाम मतदाता सूचि में नाम दर्ज नही हो सका था। पहली बार मतदाता सूचि में नाम दर्ज हुआ है। जीवन मे प्रथम वार आगामी 13 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान में वोट करेंगे।

ऐसे तमाम युवा मतदाताओं में इसको लेकर काफी उत्साह एवं युवा जोश देखने को मिल रहा है। ऐसे युवा मतदाता बेसब्री से 13 मई के दिन का इन्तजार कर रहे हैं। उत्साह भी क्यो न हो? जीवन मे पहली बार जो लोक तंत्र के मंदिर में अपने प्रतिनिधि को निर्वाचित कर भेजने का अवसर जो मिला है। इस बार मेरा नाम प्रथमवार मतदाता सूचि में दर्ज किया गया है।

मुझे मतदान करने का अधिकार मिला है। ये मेरे जीवन का बेहद सुखद पल है कि मै भी अब लोकसभा चुनाव में अपने मनोनुकूल प्रतिनिधि को चुनकर देश के सांसद में भेज सकूंगी। वोट का अधिकार मिलने से मेरे खुशी का ठिकाना नही है। सच पूछिए तो वोट डालने का अधिकार मिलने को लेकर इतना खुशी हो रहा है जिसको शब्दो मे वयां नही किया जा सकता है।
युवाओं में प्रथम वार वोट गिराने को लेकर उत्साह, मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को तैयार 2स्नेहा राज , मेघौल, वार्ड 05 खोदावंदपुर
वोट का अधिकार पाकर मैं प्रफुल्लित हूं। घर के लोगो को जब वोट डालने जाते देखता था तो मेरे मन मे भी बात आता था कि काश ? वोटर लिस्ट में मेरा भी नाम होता तो आज हम भी पापा के साथ वोट डालने बूथ पर जाते। लेकिन मेरा उम्र 18 वर्ष नही था। अब मैं 19 वर्ष का हो चुका हूं। मेरा नाम वोटर लिस्ट में दर्ज किया जा चुका है। इसबार लोकसभा चुनाव में मैं भी वोट करूंगा। और मैं अपने मन पसंद सांसद चुनूंगा। इस बात का मुझे काफी खुशी है। और बेसब्री से 13 मई के दिन का इन्तजार कर रहा हूँ।
युवाओं में प्रथम वार वोट गिराने को लेकर उत्साह, मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को तैयार 3ओंकार मेन्यू, बेदुलिया वार्ड 01 खोदावंदपुर
हमारा एक वोट किसी प्रत्यासी के जीत और हार का कारण बन सकता है। मुझको भी चुनाव में वोट डालने का मन करता था। लेकिन मन करता था। वर्ष 2024 में पहली बार मेरा नाम मतदाता सूचि में दर्ज हो चुका है। सामने लोकसभा चुनाव है। 13 मई को वोट होना है। मैं भी वोट डालूंगा। पहली बार वोट डालने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। और मतदान के दिन का बेसब्री से इन्तजार कर रहा हूँ।
युवाओं में प्रथम वार वोट गिराने को लेकर उत्साह, मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को तैयार 4अंकु कुमार वार्ड 02 मेघौल , खोदावंदपुर
लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार मैं भागीदार बनने जा रहा हूँ। मेरा नाम मतदाता सूचि में दर्ज किया गया है। यह जानकर मुझे बेहद खुशी हुई। प्रत्यासी मेरे पास भी वोट मांगने आऐंगे । इस बात को लेकर मेरा मन गुदगुदा रहा है। जल्दी ही वह दिन आवे जब मैं बूथ पर जाकर और लोगो की तरह अपने मनोनुकूल उम्मीदवार को वोट करूंगा। इस बात को लेकर मन मे काफी उत्साह है।
युवाओं में प्रथम वार वोट गिराने को लेकर उत्साह, मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को तैयार 5गौरव कुमार वार्ड 13, मलमल्ला,खोदावंदपुर
मेरा नाम पहली बार मतदाता सूचि में जोड़ा गया है। अब मैं भी वोट कर सकता हूँ। अपने मन के उम्मीदवार का चुनाव कर सकूंगा। इसबार लोक सभा के चुनाव में जीवन मे पहली बार वोट करने जाऊंगा। इस बात से काफी उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि आगामी 13 मई को लोकसभा के चुनाव में प्रथम बार मतदान करूंगा।
युवाओं में प्रथम वार वोट गिराने को लेकर उत्साह, मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को तैयार 6दिनकर कुमार सहनी वार्ड 11, मेघौल खोदावंदपुर।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article