बीरपुर में डिग्री कॉलेज और खेल मैदान की मांग तेज करेगा एआईएसएफ

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

रविवार को शहीद सीताराम मिश्र स्मारक भवन वीरपुर में एआईएसएफ के वीरपुर अंचल परिषद की बैठक जिला परिषद सदस्य अक्षय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वीरपुर में डिग्री काॅलेज की स्थापना, खेल मैदान की स्थापना तथा प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में बेहतर स्वास्थ्य केंद्र के लिए संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

इस अवसर पर एआईएसएफ बेगूसराय के जिला सचिव मो हशमत उर्फ बालाजी ने कहा कि हमारा संगठन वर्षों से बेगूसराय जिला के सभी प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए संघर्षरत है। हम लगातार जिला में राष्ट्र कवि दिनकर जी के नाम पर विश्विद्यालय की स्थापना के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

मौके पर एआईएसएफ जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार, अक्षय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार, जीवन कुमार कुशवाहा, मो. सीराज, सोनू कुमार, राजा जयसवाल, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

Share This Article