बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी और पत्थर बाजी, एक अधेड़ व्यक्ति को लगी गोली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

DNB Bharat Desk

सारे थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में पत्थरबाजी और गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो सारे थाना क्षेत्र इलाके के मुर्गिया चक गांव का बताया जा रहा है।

दरअसल सोमवार को सारे थाना क्षेत्र इलाके के मुर्गियाचक गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इसी दौरान आपसी वर्चस्व को दिखाने के लिए दोनों पक्ष के बीच जमकर पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इसी गोलीबारी और पत्थरबाजी में झगड़ा सुलझाने गए एक अधेड़ को गोली भी मार दी गई थी।

- Sponsored Ads-

बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी और पत्थर बाजी, एक अधेड़ व्यक्ति को लगी गोली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 2जिसका जख्मी हालत में पावापुरी बम्स में इलाज चल रहा है। मंगलवार को इसी घटना से जुड़े गोलीबारी और पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article