एनएच 28 पर उज्जीवन फाइनेंस कंपनी का रूपया जमा करने जा रहे व्यक्ति से अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर 1 लाख 82 हजार रुपया लूटकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के रसीदपुर गांव स्थित एनएच 28 पर शुक्रवार की दोपहर नकाबपोश बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने बैंक में रुपया जमा करने जा रहे व्यक्ति से हथियार का भय दिखाकर रुपया लूटकर फरार हो गया । मामले को लेकर रसीदपुर पंचायत के रसीदपुर गांव निवासी शिवन राय का पुत्र राजेंद्र राय ने बछवाड़ा थाना में शिकायत किया है । उन्होंने बताया कि उज्जीवन फाइनेंस कंपनी के द्वारा रसीदपुर गांव में ग्रुप बनाकर लोन फाइनेंस किया गया है ।

- Sponsored Ads-

उज्जीवन बैंक के द्वारा ग्रुप के माध्यम से मैं भी लोन ले चुका हूं । शुक्रवार की सुबह बैंक कर्मी के द्वारा लोन के किश्ती का रुपया जमा करवाया गया। फाइनेंस कर्मी के द्वारा उक्त रुपया मुझे देकर बैंक में जमा करने के लिए कहा गया था । मैं टेम्पो पर सवार होकर किस्ती का जमा रुपया 1 लाख 82 हजार 281 रुपया लेकर दलसिंहसराय उज्जीवन फाइनेंस बैंक दलसिंहसराय शाखा जा रहा था ।

एनएच 28 पर उज्जीवन फाइनेंस कंपनी का रूपया जमा करने जा रहे व्यक्ति से अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर 1 लाख 82 हजार रुपया लूटकर हुआ फरार 2तभी रसीदपुर गांव स्थित एन एच 28 पर बछवाड़ा की ओर से बाइक पर सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने टेंपो को आगे से रोक लिया और हथियार का भय दिखाकर 1 लाख 82 हजार 281रुपया लुट लिया और पुनः बछवाड़ा की ओर ही वापस लौट गया । मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवाड़ा अमित कुमार कांत ने बताया कि रसीदपुर गांव स्थिति एनएच 28 पर नकाबपोश अपराधियों द्वारा रुपया लूटने का सूचना प्राप्त हुआ है । मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article