बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटर मिस्त्री को मारी टक्कर, 6 फीट हवा में उछलकर सर्विस रोड पर गिरे, मौत

DNB Bharat Desk

सहायक थाना जीरोमाइल ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच – 31 फोर लेन सड़क पर शुक्रवार की देर शाम क़रीब साढ़े आठ बजे में एक अज्ञात सफ़ेद रंग के स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक स्थानीय मोटर वाहन मिस्त्री की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार सफ़ेद रंग की स्कॉर्पियो काफ़ी तीव्र गति से वो अनियंत्रित होकर बेगूसराय की तरफ से जीरोमाइल की ओर जा रही थी।

- Sponsored Ads-

तभी चांद सूरज अस्पताल पपरौर के पास बने कट पार करने के दौरान पपरौर गांव वार्ड नंबर -13 मदनी नगर पपरौर निवासी मो नसीम उद्दीन के उम्र क़रीब 40 वर्षीय मोटर वाहन मिस्त्री मो ईरशाद को अपने चपेटे में ले लिया। जहां वह ठोकर लगने के बाद ज़मीन से क़रीब 6 फूट उपर हवा में चला गया और फ़िर सर्विस लाईन में जा गिरा। जहां वह जैसे सड़क पर गिरा था वह वैसे ही रह गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से स्थानीय निजी अस्पताल में ले गया और फ़िर वहां से शहर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटर मिस्त्री को मारी टक्कर, 6 फीट हवा में उछलकर सर्विस रोड पर गिरे, मौत 2घटना की सूचना पाते ही स्थानीय जीरोमाइल ओपी पुलिस, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अरविन्द कुमार, सरपंच मो शकील सहित आसपास के सभी मोटर वाहनों के मिस्त्री ने घटनास्थल एवं बेगूसराय शहर स्थित निजी अस्पताल गया जहां पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। तथा पोस्टमार्टम उपरान्त शव शनिवार की अल सुबह क़रीब सात बजे स्वजनों को कफ़न -दफ़न के लिए सौंप दिया। इधर घटना की खबर मिलते ही परिवार सहित समस्त पपरौर पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई और मातमी सन्नाटा छा गया।

मृतक मो इरशाद 5 भाई में सबसे छोटा और एकलौता कमाऊ सदस्य था। वह अपने पीछे विधवा पत्नी और 3 पुत्री को अनाथ बनाकर चला गया। वहीं शनिचर को जौहर बाद जनाजे की नमाज़ अदा होने के बाद समस्त ग्रामीणों ने पपरौर स्थित कब्रिस्तान में कफ़न – दफन एवं नम आंखों से मिट्टी दिया।

Share This Article