बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल में विभागीय निर्देश के आलोक में गुरुवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रधानध्यापक मधुसूदन पासवान ने कहा बेटी भविष्य में एक परिवार की बुनियाद होती है ।

- Sponsored Ads-

इसलिए बेटी का होना और बेटी का शिक्षित होना निहायत ही जरूरी है । बच्चो की प्रथम पाठशाला मां होती है । मां शिक्षित होगी तो बेटे को भी शिक्षित बनाएगी । उन्होंने भ्रूण हत्या को कानूनन अपराध बताया और इसपर रोक लगाने को लोगो को जागरूक करने का बल दिया ।

कार्यक्रम के पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जो विद्यालय से चलकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः वापस विद्यालय आकर समाप्त हो गया ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article