बेगूसराय ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, लड़के के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

परिहारा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही लड़के के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 की है।

- Sponsored Ads-

मृतक युवक की पहचान खगरिया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के रहने वाले बहादुर सिंह का पुत्र पांडव कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मृतक पांडव कुमार 17 अगस्त को अपने ससुराल परिहारा गया था। उन्होंने बताया है कि फोन के माध्यम से सूचना मिली कि पांडव कुमार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

बेगूसराय ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, लड़के के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 2आनन-फानन में जब पांडव का ससुराल पहुंचे तो पता चला कि घर में पत्नी और उसकी सास मौजूद थी और सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। उन्होंने बताया है कि ससुराल वालों के द्वारा ही पांडव कुमार की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। उन्होंने बताया है कि 6 महीना पहले ही पांडव कुमार का शादी किए थे।

बेगूसराय ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, लड़के के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 3शादी करने के बाद लड़की अपने मायके में रहती थी। 17 अगस्त को अपने पत्नी से मिलने के लिए पांडव कुमार परिहारा ससुराल गया था। फिर दूसरे दिन पता चला कि पांडव कुमार की मौत हो गई है। उन्होंने बताया है कि पांडव कुमार शांत स्वभाव का व्यक्ति था और पत्नी के साथ ठीक-ठाक संबंध नहीं था। जिसके कारण से ससुराल वालों के द्वारा ही उसकी हत्या कर दी गई है।फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा परिहारा थाना पुलिस को दी।

मौके पर परिहारा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पांडव कुमार बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता था।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article