डीएनबी भारत डेस्क
जीरोमाइल ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच – 31 सड़क पर पपरौर चौक के समीप शेरे बिहार लाईन होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाईक सवार रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट बीहट के डिलेवरी बॉय एफसीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहट बाजार पोखर जागीर टोला वार्ड नंबर – 24 निवासी टुनटुन साह के उम्र क़रीब 26 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार को अपने चपेटे में ले लिया। जिससे डिलेवरी बॉय मुकेश कुमार का घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया।

घटना की सूचना पाते ही सदर डीएसपी टू कुमारी दुर्गा शक्ति, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ सूरज कांत, ईओ अवनीश कुमार, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर बरौनी थाना विकास कुमार रंजन, इंस्पेक्टर जीरोमाइल सर्किल अमलेश कुमार, थानाध्यक्ष जीरोमाइल मनीष कुमार पण्डित, थानाध्यक्ष एफसीआई सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष रिफाइनरी सुभाष कुमार, डिप्टी चेयरमैन नप बीहट ऋषिकेश कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष यशस्वी आनन्द, पुलिस अवर निरीक्षक कनकलता, सुस्पांजलि संतोष कुमार, रोहित कुमार, मनोज कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार सहित अन्य घटनास्थल एवं स्वजनों द्वारा बीहट स्थित रिलाइंस स्मार्ट प्वाइंट के पास पहुंच लोगों को समझा बुझाकर मामले को शान्त कराया।
वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि मृतक युवक बीहट निवासी मुकेश कुमार को नगर परिषद बीहट द्वारा कबीर अन्त्येष्टि का लाभ तथा प्रखण्ड कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक अथवा मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ दोनों में से जो देय होगा उसका समुचित लाभ स्वजनों को दिया जाएगा। ईधर स्वजनों एवं उग्र ग्रामीणों द्वारा रिलाइंस स्मार्ट प्वाइंट बीहट को तालाबंद करा दिया और शव रखकर उचित मुआवजे की मांग करने लगा। जिसपर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कम्पनी से इंसोरेंस का लाभ एवं मर्माहत की स्थिति में परिवार को उचित सहयोग करने का निर्देश दिया।

जिसपर स्वजनों ने शव को उठाने पर सहमत हुए। वहीं जीरोमाइल ओपी पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक बीहट निवासी टूनटून साह का पुत्र मुकेश कुमार नित्य दैनिक कार्य अनुसार डिलेवरी करने बेगूसराय गया था। जहां से वह वापस बीहट स्थित रिलाइंस स्मार्ट प्वाइंट वापस आ रहा था। तभी उसे अज्ञात वाहन ने अपने चपेटे में ले लिया था।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट