तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह के आखिरी दिन एसडीएम ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के रानी 3 पंचायत के रानी गांव में स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को वार्षिक खेल सप्ताह के समापन के दिन पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधाकर राय और मंच संचालन शिक्षिका नैंसी नम्रता ने किया।कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रेया रानी एवं राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी जूही रॉय ने संयुक्त रूप से नारियल फोर कर किया। खेल सप्ताह के आखिरी दिन सीनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ एवं कबड्डी का आयोजन किया गया।

तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह के आखिरी दिन एसडीएम ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत 2आयोजन के विशिष्ट अतिथि के रूप प्रखंड प्रमुख बछवाड़ा सुधाकर मेहता,  मुखिया रानी 3 सह संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष अमरजीत कुमार राय, माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव सुधाकर राय ने शिरकत किए। विद्यालय के निदेशक अमित विक्रम ने मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार व अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रेया रानी को पुष्प गुच्छ, मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए। वही विशिष्ट अतिथियों को प्राचार्य करनेलिया प्रधान ने अंगवस्त्र, डायरी व कलम से सम्मानित किए। आगत अतिथियों ने विद्यालय के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र समर्पित कर हौंसला अफजाई किया।

तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह के आखिरी दिन एसडीएम ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत 3कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आज बच्चे पढ़ाई के साथ खेल में भी रुचि रखते हैं यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि कभी यह कहावत कहा जाता था कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब जो आज गलत साबित हो रहा है। आज बच्चे खेल के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं। आज सरकार भी कहती हैं मेडल लाओ नौकरी पाओ। आज लोग धन की बात करते है जबकि सबसे सच्चा धन स्वस्थ शरीर है। विद्यालय के द्वारा यह आयोजन कबीले तारीफ है। मै बच्चों से यह कहना चाहता हूं कि आप अच्छा से खेलिए और परिवार,देश का नाम रौशन करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़िए।

तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह के आखिरी दिन एसडीएम ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत 4बच्चों को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव सुधाकर राय ने कहा कि आप लोग दृढ़ संकल्प ले कर मेहनत करें तो एवरेस्ट को लांघ सकते हैं। एवरेस्ट की ऊंचाइयों को छू सकते है। जीवन में जिसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं लोग उस कल्पना को हकीकत में बदल सकते हैं। बच्चों को शुभकामना देते हैं कि आप इसी तरह संघर्ष कीजिए और समाज सहित देश का सर ऊंचा कीजिए। संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रेया रानी ने कहा कि बच्चों को चाहिए कि खेल के दौरान लगे चोट के प्रति लापरवाह नहीं बनिए। खेल खेलने के साथ खेल के नियमों को भी जानिए तभी आप सफल हो सकते हैं।

तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह के आखिरी दिन एसडीएम ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत 5वार्षिक खेल सप्ताह में क्रिकेट, वॉलीबॉल,कबड्डी, दौड़,खो खो , बैडमिंटन, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट, फ्रॉग रेस एवं म्यूजिकल चेयर खेल का आयोजन किया गया। सीनियर क्रिकेट टीम का फाइनल मैच शिवाजी हाउस के कप्तान अविनाश की टीम व अरविंदो हाउस के कप्तान रितुराज की टीम के बीच खेला गया। जिसमें शिवाजी हाउस ने 20 रन से अरविंदो हाउस को पराजित किया। जूनियर क्रिकेट टीम का फाइनल मैच रमन हाउस के कप्तान नवकिरण की टीम व दिनकर हाउस के कप्तान आर्यन की टीम के बीच खेला गया। जिसमें दिनकर हाउस ने 3 रन से रमन हाउस को रोमांचक मैच में पराजित किया। वॉलीबाल का फाइनल मैच शिवाजी हाउस के कप्तान रोहित की टीम व रमन हाउस के कप्तान अभिषेक की टीम के बीच खेला गया।

तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह के आखिरी दिन एसडीएम ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत 6जिसमें शिवाजी हाउस 2, 1 से रमन हाउस को पराजित किया। कबड्डी का फाइनल मैच शिवाजी हाउस के कप्तान बिपिन की टीम व रमन हाउस के कप्तान सौरव की टीम के बीच खेला गया। जिसमें शिवाजी हाउस 47 अंक प्राप्त किए और रमन हाउस को सिर्फ 34 अंक प्राप्त किए। शिवाजी हाउस ने रमन हाउस 13 अंक से पराजित किया। खोखो का फाइनल मैच शिवाजी हाउस के कप्तान खुशी की टीम व अरविंदो हाउस के मुस्कान की टीम के बीच खेला गया। जिसमें अरविंदो हाउस 2, 0 से शिवाजी हाउस को पराजित किया। बैडमिंटन लड़का वर्ग का फाइनल मैच शिवाजी हाउस व अरविंदो हाउस के बीच खेला गया।

तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह के आखिरी दिन एसडीएम ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत 7जिसमें शिवाजी हाउस ने 2 1 से अरविंदो हाउस को पराजित किया। बैडमिंटन लड़की वर्ग का फाइनल मैच अरविंदो हाउस व दिनकर हाउस के बीच खेला गया। जिसमें अरविंदो हाउस 2,0 से दिनकर हाउस को पराजित किया। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन सुधीर कुमार राय, सरपंच रानी 03 सरोज राय, कबड्डी खिलाड़ी राजेश राय, रेफरी आदित्य अम्बर, प्रोफेसर डॉक्टर ललन कुमार, रेफरी नंदन कुमार, शशिकांत शर्मा, बसंत कुमार, संजीव लोचन, संजीत झा, शिक्षक सिद्धांत, विक्रम, गौतम, धीरज समेत दर्जनों ग्रामीण सहित विद्यालय शिक्षक,शिक्षिका,छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article