राजगीर में हीरो एशिया कप हॉकी: भारत ने कज़ाकिस्तान को चटाया धूल, 15-0 से दी करारी शिकस्त

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

राजगीर में चल रहे हीरो एशिया कप  हॉकी चैंपियनशिप में भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज़ करने में सफलता प्राप्त की। भारत ने इस एकतरफा मुकाबले में कज़ाकिस्तान को 15-0 से करारी मात दी। इस पूरे मैच के दौरान भारत अपना दबदबा बनाये रखा और कज़ाकिस्तान को धूल चटा  दी।

राजगीर में हीरो एशिया कप हॉकी: भारत ने कज़ाकिस्तान को चटाया धूल, 15-0 से दी करारी शिकस्त 2 आज के अंतिम और चौथा मुकाबला मेजबान भारत का कजाकिस्तान के बीच हुआ। इस मुकाबले में भारत ने अपने आक्रामक खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहले हाफ में भारत ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और शुरुआत से ही कजाकिस्तान पर दबाब बनाये रखा। भारत ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए अभिषेक ने बैकहैंड से बेहतर तरीके से गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला।

 राजगीर में हीरो एशिया कप हॉकी: भारत ने कज़ाकिस्तान को चटाया धूल, 15-0 से दी करारी शिकस्त 3पहले हाफ में ही भारत ने 7-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी भारत ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और महज 2 मिनट में ही तीन गोल दाग दिए. देखते ही देखते भारत ने कुल 15 गोल कर मैच में एकतरफा जीत दर्ज़ की।

Share This Article