डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर। तेयाय ओपी क्षेत्र के तकिया पंचायत वार्ड संख्या एक दादपुर गांव में मंगलवार को दोपहर में अचानक हुई अगलगी की घटना दो झोपड़ी जलकर राख हो गया। इस घटना स्व चंद्रशेखर पासवान के पुत्र नाथो पासवान, सहदेव पासवान के झोपड़ी में अचानक आग लग गई।

इसके साथ ही सहदेव पासवान के पुत्र रूपेश कुमार के घाटे भी आग लगी। सभी लोग गेहूं की कटाई करने बहियार गये हुए थे।ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते झोपड़ी कुछ ही देर में राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया जा सका।
इस घटना दो बाइक, अनाज, कपड़े, वर्तन, ज़ेवर,नकदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।पीड़ित परिवार बेहद गरीब है।मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।इस अगलगी से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट