स्कूल बैग में हथियार : स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने सहपाठी को मारी गोली

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर बिहार के सुपौल से है जहां एक निजी विद्यालय के तीसरी कक्षा के छात्र ने अपने एक सहपाठी को गोली मार दी। गोली छात्र के हथेली में लगी और आरपार हो गई। घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित एक निजी विद्यालय की है।

- Sponsored Ads-

घायल छात्र की पहचान मो आसिफ के रूप में की गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्कूल समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। स्कूल प्रबंधन ने मामले की जानकारी दोनों छात्र के परिजन समेत पुलिस को दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र की उम्र महज 6 -7 वर्ष है जबकि घायल छात्र की उम्र 10 – 12 वर्ष है। घायल छात्र के परिजन ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल की सूचना पर स्कूल पहुंचे। वहां आरोपी छात्र के पिता भी सूचना के बाद पहुंचे और प्रिंसिपल के टेबल से हथियार लेकर बच्चा समेत भाग गए। उन्होंने अपनी बाइक भी स्कूल में ही छोड़ दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चे का पिता पहले इसी स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे। मामले में स्थानीय थाना की पुलिस ने बताया कि स्कूल संचालक से पूछताछ की जा रही है और छात्र के पास हथियार कहां से आया और घटना का कारण क्या है पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article