बीहट में सब जूनियर नेशनल बालक वर्ग कबड्डी शिविर का निरीक्षण, खिलाड़ी सुबह शाम सिख रहे हैं खेल के नियम का गुर 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार राज्य कबड्डी संघ एवं बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नगर परिषद बीहट स्थित संस्कार भवन में ग्यारह दिवसीय 33 वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप बालक कबड्डी हेतु बिहार टीम के खिलाड़ियों हेतु प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण रविवार की शाम बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, संघ के चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, संघ सचिव सरोज कुमार, समाजसेवी मनोज कुमार सिंह, भवेश कुमार, अरमान ने किया।

- Sponsored Ads-

बीहट में सब जूनियर नेशनल बालक वर्ग कबड्डी शिविर का निरीक्षण, खिलाड़ी सुबह शाम सिख रहे हैं खेल के नियम का गुर  2इस दौरान निरिक्षी पदाधिकारियों द्वारा शिविर में खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। जायजा लेते हुए उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी तन्मयता और लगन के साथ खेल के नियम का गुर सीखें। ताकि नेशनल प्रतियोगिता में बिहार का नाम राष्ट्रीय फलक पर हो ‌।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article