बिहार की बेटियों का पहलवानी में बढ़ती भागीदारी सशक्त और उन्नत भारत का घोतक है- सांसद

DNB Bharat

उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, कल-कारखानों में इन खिलाड़ियों को इनके प्रदर्शन के आधार पर रोजगार सृजन करना चाहिए- सचेतक।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार की बेटियों का पहलवानी में बढ़ती भागीदारी सशक्त और उन्नत भारत का घोतक है। आज इन पहलवानों को मेडल देते हुए भारत का उभरता नया नेतृत्व दिख रहा है। उक्त बातें नवभारत स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसाईटी बीहट, बेगूसराय के तत्वाधान में आयोजित स्मृतिशेष कैलाश सिंह स्मृति राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन ग्रीको रोमन, फ्रीस्टाइल, महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

बिहार की बेटियों का पहलवानी में बढ़ती भागीदारी सशक्त और उन्नत भारत का घोतक है- सांसद 2

हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए मुख्य अतिथि सह राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद माननीय राकेश सिन्हा, विशिष्ट अतिथि मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह एवं स्थानीय तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह उपस्थित रहें। साथ ही बिहार राज्य कुश्ती समिति के सचिव विनय कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय मैच के लिए किया।

वहीं सचेतक सत्तारूढ़ दल सह मटिहानी जदयू विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि बीहट के संविधान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के मैच में जाएंगे, हम आशा करते हैं कि इसी प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वहीं सचेतक सत्तारूढ़ दल सह स्थानीय विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि स्थानीय कल-कारखानों में इन खिलाड़ियों को इनके प्रदर्शन के आधार पर रोजगार सृजन करना चाहिए। जिससे खेल के क्षेत्र में युवाओं की रुचि बढें।

ग्रीको रोमन बालक वर्ग के मुकाबले में रोहतास के प्रथम, पटना ने द्वितीय एवं बेगूसराय के पहलवान तृतीय स्थान पर रहे। फ्रीस्टाइल बालक वर्ग में भागलपुर प्रथम, बेगूसराय द्वितीय एवं रोहतास तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की कुश्ती में बेगूसराय की शबनम ने प्रथम स्थान, रोहतास की प्रीति ने द्वितीय वहीं भागलपुर की गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

22 से 24 मई तक चलने वाले इस कुश्ती मैच का मुख्य आकर्षण हीरा, मोती एवं जुगनू जैसे उम्दा प्रदर्शन करने वाले पहलवान रहे। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष सह जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग एवं दर्शकों के साथ ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगाया। अगर इसी तरह से आप सभी अतिथियों एवं दर्शकों का साथ मिलता रहा तो इस क्षेत्र में नई-नई खेल बम संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा।

मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह, जयमंगला कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर मनोज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, गौरव कुमार, अरविंद सिंह, पन्नालाल, सिंटू कुमार, रोहित कुमार, अभिजीत ,हिमांशु ,भाईभाव, उत्कर्ष आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

TAGGED:
Share This Article