बछवाड़ा में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक पशुपालक किसान की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधना पंचायत में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और उदासीनता का एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह गोधना गांव में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक 37 वर्षीय पशुपालक किसान की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गोधना पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी कृष्ण देव चौधरी के इकलौते पुत्र चन्दन कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शव को एन-एच 28 पर रखकर कई घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह किसान चन्दन कुमार हर रोज की तरह अपनी साइकिल से पशुओं के लिए खेत से चारा लाने जा रहे थे। जब वे गोधना पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित बगीचे के बीच से गुजरने वाले रास्ते से जा रहे थे, तभी जमीन पर टूटकर गिरा हुआ 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार उनके पैर से छू गया। तार में उस वक्त विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी। करंट इतना जबरदस्त था कि तार सटते ही पैर बुरी तरह जल गया और शरीर में तेज करंट फैलने से उन्होंने घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

बछवाड़ा में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक पशुपालक किसान की दर्दनाक मौत 2चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों और बगीचों में मौजूद ग्रामीण आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद किसी तरह शव को तार से अलग किया गया। मौत की खबर जैसे ही गांव के लोगो तक पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। उसकी असमय मौत से वृद्ध माता-पिता बदहवास हो गए, वहीं पत्नी और तीन मासूम बच्चों दो बेटा और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार का भरण पोषण इसी किसान व्यक्ति के कंधों पर था, जो अब पूरी तरह बेसहारा हो गया। घटना से आक्रोशित व बिजली विभाग की कार्यशैली से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

बछवाड़ा में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक पशुपालक किसान की दर्दनाक मौत 3आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को गोधना पंचायत के समीप एनएच 28 पर रखकर सड़क को पुरी तरह जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यह सामान्य हादसा नहीं, बल्कि बिजली विभाग द्वारा सुनियोजित लापरवाही के कारण मौत हुई है। सड़क जाम होने के कारण एनएच 28 के दोनों किनारे वाहनों की लगभग तीन किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। लंबी दूरी की बसों, ट्रकों और छोटी गाड़ियों में सवार यात्रियों को भारी फजीहत और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष विकास कुमार राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने तथा ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

बछवाड़ा में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक पशुपालक किसान की दर्दनाक मौत 4ग्रामीणों ने बताया कि गोधना समेत पूरे इलाके में बिजली के तार और पोल पुराने, जर्जर और लटकती स्थिति में हैं। वे किसी भी वक्त टूटकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जर्जर तारों और झुके हुए खंभों को बदलने के लिए विगत दो वर्षों से बिजली विभाग के अधिकारियों को लगातार लिखित आवेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री से भी अनुशंसा पत्र लिखवाकर विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंपा था, लेकिन विभागीय पदाधिकारी ने उस पत्र को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले तीन-चार वर्षों में इसी इलाके में जर्जर तारों की चपेट में आने से तीन निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है, फिर भी विभाग के द्वारा कोई सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाया गया।

बछवाड़ा में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक पशुपालक किसान की दर्दनाक मौत 5उन्होंने बताया कि जर्जर तार पोल के कारण चार वर्षो में गोधना पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी जुलो महतो का पुत्र अरुण महतो,वार्ड संख्या 10 निवासी सिकंदर चौधरी का पुत्र सौरव कुमार की मौत हो चुकी है। वही आधा दर्जन से अधिक मवेशी की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि जब तक बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी मौके पर आकर लिखित रूप से तारों को दुरुस्त करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की घोषणा नहीं करते, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। सड़क जाम की सूचना पर अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम ,थानाध्यक्ष विकास कुमार राय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों जिनमें गोधना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव चौधरी, सरपंच नीरज कुमार और कई प्रबुद्ध समाजसेवी ने प्रशासन और ग्रामीणों के बीच मध्यस्थता की।

बछवाड़ा में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक पशुपालक किसान की दर्दनाक मौत 6करीब चार घंटे तक चले भारी हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत आपदा प्रबंधन एवं बिजली विभाग से मिलने वाला उचित मुआवजा दिलाने तथा जर्जर तारों व खंभों को अविलंब दुरुस्त करने का ठोस आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम ख़त्म कराकर सड़क पर आवागमन शुरू करवाया । वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया।

Share This Article