बछवाड़ा के रुदौली पंचायत में अलाव की चिंगारी से लगी आग, चार फूस का घर जला, एक व्यक्ति झुलस कर हुआ घायल

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रूदौली पंचायत के भरौल गांव के वार्ड संख्या एक में शुक्रवार की रात उलाव की चिंगारी से लगी आग में चार फुस का घर समेत घर में रखा सैकड़ो रूपया का सामान जलकर राख हो गया।  वही आग के चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस कर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घायल की पहचान भरौल गाँव निवासी स्वरूप पासवान के रूप में की गयी है। आग लगने की सूचना मिलते ही आस पास के लोग आग बुझाने में जुट गये। लेकिन देखते ही देखते आग अपना विकराल रुप धारण कर लिया और एक के बाद एक चार फुस के घर को अपने आगोश में ले लिया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के रुदौली पंचायत में अलाव की चिंगारी से लगी आग, चार फूस का घर जला, एक व्यक्ति झुलस कर हुआ घायल 2लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया । लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। अग्निपीड़ित भरौल गांव के वार्ड संख्या एक निवासी सुनीता देवी, सीता देवी, तारा देवी व सरूप पासवान ने बताया कि सर्दी को लेकर घर में अलाव लगाकर कुछ देर तक तो आग का सेवन करते रहें। उसके बाद खाना पीना खा कर सो गये। आचनक उस समय आंख खुली जब घर में आग लग गयी। हम सपरिवार अपने घर से बाहर निकलकर किसी तरह से अपनी जान बचाते हुए आग बुझाने की कोशिश किए लेकिन आग की लपटे तेज हो गयी। वही हो शोरगुल की आवाज सुन और आग की लपते देख आसपास के लोग जमा हो गये और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक चार फुस का घर जलकर राख हो गया।

बछवाड़ा के रुदौली पंचायत में अलाव की चिंगारी से लगी आग, चार फूस का घर जला, एक व्यक्ति झुलस कर हुआ घायल 3वही घर से रखा कपड़ा, अनाज, जेवरात, नगद एवं जरूरी कागजात समेत हजारों रुपये का समान जलकर राख हो गया। वही आग लगने से आस पास के पांच घरों में आंशिक रूप से जल नुकसान पहुंचा। मामले को लेकर अग्नि पीड़ितो ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सरकार द्वारा दी जाने वाली राहत सामग्री देने की मांग की है। अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम ने बताया कि रुदौली गांव के वार्ड एक में उलाव से आग लगने के कारण चार फुस का घर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना स्थल पर राजस्व कर्मी को जांच के लिए भेजा गया है। जांचोपरात पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article