बछवाड़ा के तेंमुहा गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने से पूरी होती है सभी मुरादें

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में महाशिवरात्रि का पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा है श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोग तैयारी में जुट गये है। सभी शिवालय का रंग रोगन किया जा रहा है तो कहीं रंग बिरंगे लाइटो से सजाया जा रहा है। वही चिरंजीवीपुर पंचायत के तेमुंहां गांव में निर्मित शिव मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालय को ग्रामीणों द्वारा सजाया जा रहा है। शिवालय की स्थापना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शिव मंदिर लगभग 70 वर्ष पुराना है। हमलोग जब से देख रहे हैं तब से आज तक मंदिर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मंदिर का आकार छोटा है, लेकिन इस मंदिर का माहात्म्य बहुत बड़ा है। इस मंदिर में ऐसी मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से इस शिव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक करता है उसकी सभी मुरादें पुरी होती है।  यूं तो सालों भर लोगों के द्वारा पूजा अर्चना किया जाता हैं लेकिन महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर का नजारा देखते ही बनता है। इस अवसर पर स्थानीय लोग समेत आस पास के ग्रामीण मंदिर परिसर से पैदल चलते हुए कांवर लेकर झमटिया गंगा घाट तक जाते हैं और जयकारे के साथ गंगा जल भर कर मंदिर परिसर में जलाभिषेक करते हैं। जलाभिषेक को लेकर दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

बछवाड़ा के तेंमुहा गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने से पूरी होती है सभी मुरादें 2वही संध्या होने पर गांव की महिलाएं बच्चियों के द्वारा संध्या आरती के उपरांत रात भर विधि विधान के साथ शिव व पार्वती का विवाह होता है, और महिलाओं के द्वारा उपवास के साथ मांगलिक गीत गाते हैं।  बताते चलें कि महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर झमटिया गंगा धाम व अरवा पंचायत के अरवा समेत अन्य जगहों पर बारात समेत झांकी निकाली जाती है। जिसमें भूत,प्रेत,पिचास समेत अन्य तरह की झांकी निकाली जाती है। जिसको देखने के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article