नालंदा: लालू प्रसाद यादव को मुंगेरीलाल के हसीन सपने आ रहे हैं उनकी बातों में कोई दम नहीं – प्रेम कुमार

DNB Bharat Desk

मंत्री प्रेम कुमार ने नालंदा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने आज नालंदा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने रुपौली विधानसभा में हो रहे उपचुनाव पर एनडीए की जीत का दावा किया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: लालू प्रसाद यादव को मुंगेरीलाल के हसीन सपने आ रहे हैं उनकी बातों में कोई दम नहीं - प्रेम कुमार 2मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि एनडीए के प्रत्याशी कलाधर मंडल भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। मैंने स्वयं रुपौली विधानसभा के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया है और स्पष्ट रूप से देखा है कि वहां एनडीए के पक्ष में माहौल है।

नालंदा: लालू प्रसाद यादव को मुंगेरीलाल के हसीन सपने आ रहे हैं उनकी बातों में कोई दम नहीं - प्रेम कुमार 3 उन्होंने बिहार के विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले बिहार अंधेरे और गड्ढों का प्रदेश था। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने जो काम किया है, उसी के आधार पर हमें जनता का समर्थन मिल रहा है।

नालंदा: लालू प्रसाद यादव को मुंगेरीलाल के हसीन सपने आ रहे हैं उनकी बातों में कोई दम नहीं - प्रेम कुमार 4राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि लालू जी को मुंगेरीलाल के हसीन सपने आ रहे हैं। उनकी बातों में कोई दम नहीं है। 18 वीं लोकसभा में एनडीए की जो सरकार बनी है, वह अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article