खोदावंदपुर में सीओ के पद पर प्रीति कुमारी ने किया योगदान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में अंचलाधिकारी के पद पर श्रीमति प्रीति कुमारी बुधवार की शाम अपना योगदान दिया है। निवर्तमान अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी ने प्रीति कुमारी को सी0ओ0 का पदभार सौंपा। बीडीओ नवनीत नमन मौके पर प्रभारी रजनीश कुमार राजस्व कर्मी पुष्पेंद्र पाल ,पवन पासवान ,उप प्रमुख नरेश पासवान ,अंचल नजीर पंकज कुमार सिन्हा प्रखंड नजीर राकेश कुमार,कुमार विक्की रामदेव मंडल एवं सभी कार्यपालक सहायक मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि निवर्तमान सीईओ अमरनाथ चौधरी का डीसीएलआर के पद पर पदोउन्नति मिलने के कारण इनके स्थान पर सुपौल जिला के राघो पर अंचल पदस्थापित सी0ओ0 प्रीति कुमारी को सरकार ने स्थानांतरित कर  खोदावंदपुर सी0ओ0 के पद पर पदस्थापित किया था।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article