जनता दरबार में दो मामले का हुआ निष्पादन,तेरह आवेदक को मिली अगली तारीख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले थाना परिसर बछवाड़ा में शनिवार को भूमि संबंधी विवाद मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित तीन नये आवेदन प्राप्त हुए। जबकि बारह आवेदन पुर्व से लंबित था। कुल पंद्रह आवेदन में से दो आवेदन का निष्पादन किया गया। जनता दरबार के दौरान बछवाड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी,अंचल निरीक्षक अवधेश पासवान,राजस्व कर्मी के द्वारा दोनो पक्ष के लोगो से भूमि संम्बन्धित विवाद के कागजात जमा कराते हुए दोनो पक्ष के लोगो को अपना अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

दोनों पक्ष की बात सुनने व जमा किए गए भूमि संबंधी कागजात का अवलोकन करने के उपरांत दो आवेदन का निष्पादन किया गया। शेष तेरह आवेदनकर्ता आवेदक को भूमि संम्बन्धित साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया। जनता दरबार के दौरान अंचल निरीक्षक ने बताया कि रानी एक पंचायत के अयोध्याटोल निवासी गंगा प्रसाद यादव वनाम  संजू देवी व अमृता देवी को जमीनी विवाद से संबधित जांचोपरांत पाया गया कि उक्त जमीन पर पुर्व से न्यायालय में 145 की कार्यवाही लंबित है।

- Sponsored Ads-

इसलिए जब तक न्यायालय में 145 की कार्यवाही चलेगी तब तक दोनों पक्ष में कोई भी विवादित भूमि पर नहीं जाएंगे। वही रूदौली पंचायत के भरौल निवासी सुलोचना देवी मामले में दोनों पक्षों की सहमति बनने के उपरांत आपसी समझौता करने निर्देश दिया गया। उक्त दोनों जमीनी विवाद का निष्पादन किया गया। जनता दरबार के दौरान मौके पर विभिन्न पंचायत के दर्जनो लोग मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

Share This Article