खोदावंदपुर में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र के मेघौल धर्मगाछी चौक एसएच 55 की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर रात मेघौल धर्मगाछी चौक के समीप बेगूसराय रोसड़ा मुख्यपथ एसएच 55 पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार की ठोकर से साइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Sponsored Ads-

घायल की पहचान मेघौल वार्ड 14 निवासी राजकिशोर सिंह उर्फ कारी सिंह के रूप में किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी खोदावंदपुर प्रखण्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल साइकिल सवार युवक को उचित इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया।खोदावंदपुर में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल 2

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। हलांकि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक भागने में सफल रहा। स्वजनों ने बताया कि जख़्मी आनंद धर्मगाछी स्थित दुध समिति पर दुध देकर लौट रहा था। तभी एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया तथा बाइक छोड़कर फरार हो गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article