तेघड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला को लेकर 14 जगहों पर मंडप निर्माण का कार्य आरंभ, लोगों में उल्लास

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। विभिन्न मेला समितियों द्वारा पूजा मंडपों के निर्माण के लिये कार्य प्रारंभ कर दिये गये है वहीं गेट निर्माण के लिये बाँस बल्ला गाड़ने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला को लेकर 14 जगहों पर मंडप निर्माण का कार्य आरंभ, लोगों में उल्लास 2लोगों ने बताया कि इस बार भी मेला में कुल 14 पूजा मंडप के निर्माण की संभावना है। दूसरी तरफ बाहर से आये कई कुशल कारीगरों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण,राधा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article