सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, परिजनो में मचा कोहराम

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थानाक्षेत्र के अयोध्या चौक के पास की घटना, भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के पासोपुर निवासी के रूप में हुई मृतक युवक की पहचान।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पासोपुर निवासी रामपुकार तांती के पुत्र 23वर्षीय शिवम कुमार का सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद मृतक के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में मृतक की बहन ने बताया कि रविवार की देर शाम शिवम अपने घर से भगिना के मुंडन के लिए अपने बहन के यहां मोहद्दीनगर जाने के लिए बाइक से निकला था। अचानक तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या चौक स्थित ट्रक ने कुचल दिया जिससे दर्दनाक मौत हो गई।

विदित हो कि शिवम दो भाई और दो बहन था। शिवम अविवाहित था। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना पाकर जिला पार्षद रामप्रकाश पासवान ने मृतक के आवास पर पहुंचकर मृतक शिवम के परिजनों को सांत्वना दिया ।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article