पोखर में डुबने से 10 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम पंचायत के बरैयपुरा स्थित बसहा पोखर में डुबने से एक 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।जिसकी खबर सुनते ही परीजनो में कोहराम मच गया। पोखर में किशोर की शव होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा अहले सुबह शुक्रवार को पुलिस को दिया गया।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। उक्त किशोर की पहचान नौला पंचायत के वार्ड नं 20 के रामदेव पासवान के 10 वर्षीय पोता दिलखुश कुमार के रूप में किया गया है।

पोखर में डुबने से 10 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना को लेकर बरैयपुरा स्थित नाना जगदेव पासवान के परीजनो ने बताया कि दिलखुश मंद बुद्धि का था और वो बरैयपुरा स्थित नाना के घर आए हुए था।कल गुरुवार शाम से वो लापता था।आज शुक्रवार को अहले सुबह खोज विन के क्रम में बसहा पोखर में डुबने से मरा हुआ देखा गया।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव देखने से प्रथम दृष्टया किशोर की मौत डुबने से ही हुआ है का प्रतित हो रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article