माता की 13 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पहुंचे अपने पैतृक गांव

DNB Bharat

पटना से सड़क द्वारा अपने काफिले के साथ पहुंचे सीएम नीतीश कुमार अपने गांव

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव हरनौत प्रखंड के कल्याण विगहा पहुंचे। जहां उन्होंने अपने माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी के 13 में पुण्यतिथि के मौके पर स्मृति वाटिका में श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान परिवहन मंत्री शीला मंडल ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा सांसद के अलावा कई विधायकगण मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के युवाओ में काफी जोश और नई ऊर्जा देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास करने वाले जनक हैं। बीजेपी का काम है अफवाह फैलाना। लेकिन हम लोग काम करने पर विश्वास रखते हैं।

वहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने लालू प्रसाद यादव और स्पीकर के मिलने के सवाल पर कहा कि लालू प्रसाद यादव और स्पीकर एक ही पार्टी के है। नववर्ष को लेकर दोनों के बीच मुलाकात हुई है। लेकिन इसको लेकर भाजपा के द्वारा अटकलो का बाजार गर्म करना दुषप्रचार करना मीडिया को नियंत्रित करना बीजेपी का काम है। जनता के बीच भ्रमित करने के लिए बीजेपी लगातार मीडिया के माध्यम से कुछ ना कुछ चलवाते रहते हैं। जिसे जनता भी पूरी तरह से अधिक भ्रमित रहती है।महागठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article